फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : साढ़ डिफेंस कॉरिडोर के लिए भूमि अधिगृहण का विरोध, एडीएम व एसडीएम ने देखी जमीन, किसानों से की बातचीत

कानपुर में घाटमपुर में साढ़ डिफेंस कॉरिडोर के विस्तार के लिए दौलतपुर, गोपालपुर व मोहीपुर के ग्रामीणों की जमीन अधिगृहीत करने का विरोध थम नहीं रहा है। इसको देखते हुए शनिवार को एडीएम (भू-अध्यापित) रिंकी जायसवाल नरवल के एसडीएम ऋषभ वर्मा के साथ अधिगृहीत की जाने वाली भूमि के अलावा बरईगढ़ नहर पुल के पास की जमीन देखी। इसके बाद गोपालपुर गांव जाकर अधिगृहीत जमीन से प्रभावित किसानों से मिलीं। इस दौरान कई बुजुर्ग किसानों ने हाथ जोड़कर उनकी उपजाऊ जमीन अधिगृहण न करने की विनती की। साथ ही कहा कि उनकी उपजाऊ जमीन अधिगृहीत होने से घर-परिवार की खुशियां छिन जाएंगी। वहीं, कुछ किसान मुआवजा बढ़ाकर मिलने पर अपनी जमीन देने के पक्ष में भी दिखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें