फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरैया आरओबी: मरहला चौराहे पर स्लैब डालने व गोल चौराहा का निर्माण शुरू

कानपुर से गंगा बैराज मार्ग होकर मरहला चौराहा शुक्लागंज के बीच सरैया आरओबी का निर्माण सेतु निगम तेजी से करा रहा है। लगभग 85 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। रविवार को मरहला चौराहा के दूसरे छोर पर स्लैब डालने और उसके कुछ दूरी पर गोल चौराहा बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। जून माह में आरओबी चालू होने की उम्मीद जताई गईं है। सेतु निगम की ओर से गंगा बैराज के सरैया गांव मोड़ से मरहला चौराहा होकर आजाद मार्ग के ठाकुर खेड़ा गांव मोड़ के निकट तक सरैया आरओबी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें गंगा बैराज सरैया गांव छोर का कार्य हो चुका है। सिर्फ आरओबी के दोनों छोर रेलिंग बनाने का कार्य ही बाकी है। जबकि मरहला चौराहा पर स्लैब डालने और उसके सौ मीटर आगे गोल चौराहा बनाने का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। सेतु निगम के एई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सरैया आरओबी को आजाद मार्ग छोर उतारने के कार्य के लिए जेसीबी से मिट्टी भरान का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। कोई अड़चन न आई तो जून माह तक कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद आरओबी पर आवागमन शुरू हो जाएगा। आरओबी के चालू होने से कानपुर गंगा बैराज से जाजमऊ बदरका की ओर होकर लखनऊ और रायबरेली व प्रयागराज जाने वालों के लिए सफर आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें