फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान हुए यात्री

स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को सेंट्रल स्टेशन पर 18 से अधिक ट्रेनें कई घंटे देरी से पहुंचीं। सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन पर आने से पहले सिग्नल न होने से ट्रेनें रेंगते हुए चलीं। कई यात्री टिकट रद कराकर दूसरी ट्रेन से गए। सबसे अधिक देरी से लंबी दूरी की ट्रेनें चल रही हैं। इनमें नई दिल्ली से पटना, दरभंगा, गया, रांची और हावड़ा की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। 04369 सहरसा नई दिल्ली स्पेशल 21.30 घंटे, 05018 उधना मऊ स्पेशल 20.28 घंटे, 05054 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर स्पेशल 18 घंटे, 04347 मुजफ्फरपुर नई दिल्ली स्पेशल 10.25 घंटे देरी से आई। इसी तरह 04033 जयनगर नई दिल्ली स्पेशल नौ घंटे, 01123 एलटीटी गोरखपुर स्पेशल 8.30 घंटे, 03414 नई दिल्ली मालदा टाउन आठ घंटे लेट रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें