फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आग पीड़ित व्यापारी को सनातन संगम ने सौंपी 70,300 की सहायता राशि

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 31 May 2026 10:23 PM IST

गोविंद नगर स्थित रिद्धि सिद्धि गारमेंट्स में 22 मई को लगी आग से हुए भारी नुकसान के बाद सनातन संगम संगठन और स्थानीय व्यापारियों ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया। संगठन की पहल पर व्यापारियों से आर्थिक सहयोग एकत्रित कर पीड़ित व्यापारी को 70,300 रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। सहायता राशि का चेक भाजपा जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह के माध्यम से पीड़ित व्यापारी जज लांबा और सनी लांबा को सौंपा गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विपत्ति की घड़ी में समाज और व्यापारी वर्ग का एकजुट होकर सहयोग करना मानवीय संवेदनाओं का परिचायक है। सनातन संगम संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि दुकान में आग लगने से व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। ऐसे समय में संगठन ने व्यापारियों के सहयोग से राहत राशि जुटाकर पीड़ित परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें