छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में फर्रुखाबाद की याशिता श्रीवास्तव को वाइस चांसलर गोल्ड मेडल, चांसलर ब्रॉन्ज मेडल और सरदार इंदर सिंह गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। संस्कृत विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें यह उपलब्धि मिली। उनकी मां विनीता श्रीवास्तव भी संस्कृत में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। याशिता ने कहा कि जैसे फर्रुखाबाद की नमकीन पूरे देश में मशहूर है, वैसे ही संस्कृत को भी आगे बढ़ाना है और इसकी गौरवशाली परंपरा को जीवित रखना है।