फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी निरंजन बोलीं- एक राष्ट्र-एक चुनाव से होगी देश की तरक्की

एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर रविवार को मरहला चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपा का महिला कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने महिलाओं से एकजुट होने का आहवान किया। साथ ही कहा कि सभी प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर अपनी सहमति दें। उन्होंने कहा कि इससे देश तरक्की करेगा ओर फर्जी मतदान बंद होगा। सम्मेलन में सदर विधायक पंकज गुप्ता के साथ पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव पर बोलते हुए कहा कि ऐसा होने पर देश में विकास की लहर दौड़ जाएगी। चुनावी खर्च घटेगा, जिसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगा। एक चुनाव लागू होने से देश में विकास की गति को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें