बाबूपुरवा स्तिथ नया सेंटर पार्क में श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित 68वी रामलीला महोत्सव में दूसरे दिन मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम के जन्म की पावन लीला का मंचन किया गया। अयोध्या वासी ने बधाई मनाई एवम भगवान राम की बाल लीलाओं का मंचन किया गया। इस मौके पर हरे राम सिंह,देवराज ,योगेंद्र सिंह,अशोक गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।