फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सचिन इलेवन और विक्टरी वाइपर्स इटावा ने दर्ज की जीत

डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से स्व. धारा रानी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-12 व अंडर-16 के मैच खेले गए। अंडर-12 वर्ग में सचिन इलेवन ने शिवपुर एकेडमी को और अंडर-16 वर्ग में विक्टरी वाइपर्स इटावा ने यूनिक स्पाॅट को हराया। डीएवी मैदान पर खेले गए मैच में शिवपुर एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 79 रन बनाए। इसमें सूर्यांश यादव ने 17 व विराट सिंह ने 14 रन बनाए। वहीं, शान गाजी ने दो, कमलकांत गुप्ता ने एक को आउट किया। सचिन इलेवन ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 82 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें आर्यन 27 रन की पारी खेली, तो मो. माज, रुद्र श्रीवास्तव व एच खान ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच शान गाजी को चुना गया। इसी तरह, अंडर-16 वर्ग के मैच में यूनिक स्पाॅट ने 20 ओवर नौ विकेट पर 121 रन बनाए। इसमें प्रिंस ने 21, शेखर ने 17 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में रिषभ बहादुर, अभिशांत सिंह ने दो-दो, हर्ष तिवारी, साहिल, ओम भदौरिया, प्रह्लाद ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में विक्टरी वाइपर्स इटावा ने 17.1 ओवर में मैच जीत लिया। जीत में यशू ने 20, रिषभ ने 16, साहिल ने 15 रन की पारियां खेलीं, तो अभिनव पाठक व प्रिंस ने चार-चार विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच रिषभ भदौरिया को चुना गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें