फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती को लेकर सचेंडी सबस्टेशन में प्रदर्शन कर रहे लोगों को सचेंडी इंस्पेक्टर ने दी धमकी

बिजली कटौती को लेकर सचेंडी सबस्टेशन में प्रदर्शन कर रहे लोगों को धमकाते हुए सचेंडी इंस्पेक्टर का वीडियो रविवार को वायरल हुआ। इसमें वह ग्रामीणों से कह रहे हैं कि धरमंगदपुर गांव का रास्ता नहीं मिलेगा, बिजली के लिए रोज भागोगे। सचेंडी सबस्टेशन के पास शनिवार रात ग्रामीण बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों को हड़काते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में बोल रहे हैं कि धरमंगदपुर गांव का रास्ता नहीं मिलेगा, बिजली के लिए रोज भागोगे। वायरल वीडियो में ग्रामीण कह रहे है, कि जब तक लाइन नहीं चालू होगी वह लोग नहीं जाएंगे। गर्मी के कारण जीना दुश्वार हो गया है। इस पर इंस्पेक्टर ने अपने पुलिसकर्मियों से सबस्टेशन कर्मियों से तहरीर लेने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें