किदवई नगर में आयोजित कांग्रेस की संगठन सृजन की बैठक में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने उस समय हंगामा कर दिया जब संगठन के महासचिव संजीव मिश्रा ने आरोप लगाया कि बिना उनकी जानकारी के मंडल अध्यक्षों का चयन कैसे किया गया । बात इतनी बढ़ गई कि संजीव मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को फोन कर उनसे अपने इस्तीफा की घोषणा भी कर दी। कुछ मंडल और वार्ड अध्यक्षों में इस्तीफे की पेशकश की। इस बीच महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता लगातार लोगों को समाझाते रहे लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं थे। शहर अध्यक्ष का कहना है कि कुछ कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर अपनी नाराजगी जता रहे थे। किदवई नगर के बाद गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में भी बैठक हुई।