फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रथम आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का भव्य स्वागत

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के कानपुर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जीटी रोड स्थित जुगुल पैलेस में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि उनका कानपुर आगमन अपने भाइयों और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवा मोर्चा पूरी ताकत से कार्य करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन को मजबूत बनाने और आगामी अभियानों को लेकर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें