अपनी ताकत को मजबूत करने के साथ सैनिकों के जीवन को बचाने में लगी सेना अब युद्ध में रोबो डॉग उतारने की तैयारी में है। यह रोबो डॉग सैनिकों की तरह कदमताल करने के साथ उछलकूद भी करता है। दुर्गम पहाड़ियों पर चलने के साथ हथियार उठाकर चला भी सकता है। आरएसी कंपनी की ओर से तैयार इस रोबो डॉग का भारतीय सेना में ट्रायल भी चल रहा है। आईआईटी के टेककृति में लगी तीनों सेनाओं की प्रदर्शनी में रोबो डॉग आकर्षण का केंद्र रहा। अधिकारियों के अनुसार 100 रोबो डॉग अलग अलग इलाकों के ट्रायल में लगे हैं। इनका वजन 52 किलो है और यह 10 किलो तक वजन उठा सकता है। यह सीढ़ी, पहाड़ी चढ़ने व उतरने में सक्षम है।