फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को फायर स्टेशन मोड़ से बैंक ऑफ बड़ौदा तक रोड का शिलान्यास किया गया। नगर निगम 2.05 करोड़ से हाट मिक्स प्लांट से रोड का निर्माण कराएगा। फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत गड़रियनपुरवा में बैंक ऑफ बड़ौदा चौराहे से फजलगंज फायर स्टेशन तक रोड जगह-जगह टूट गई थी। कई जगह गड्ढे भी हैं। दो साल से पैचवर्क कराकर गड्ढे भराए जा रहे थे पर पैचवर्क भी सड़क की सतह से दो-तीन इंच ऊंचा किया। इससे वाहन हिचकोले खा रहे हैं। अब नगर निगम ने 2.05 करोड़ से इस सड़क को हाट मिक्स प्लांट से बनवाने के लिए टेंडर कर ठेकेदार को कार्यादेश जारी किया है। रविवार को महापौर प्रमिला पांडेय और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सड़क निर्माण के लिए पूजन किया। इस मौके पर पार्षद नीरज रक्सेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, अजीज श्रीवास्तव, राघवेंद्र दुबे, सतीश, पूर्व पार्षद राधा पांडेय, शोभा शुक्ला, साहनी आदि शामिल रहे।