फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाजमऊ हाईवे पर सड़क धंसी, रास्ता संकरा होने से रेंगते हुए निकले वाहन

जाजमऊ हाईवे के लखनऊ-कानपुर लेन पर कल्लू पुरवा मोड़ के पास बुधवार की सुबह सड़क एकाएक धंस गई, जिससे वहां गहरा गड्ढा हो गया। ऐसे में मार्ग संकरा होने से वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। पुलिस ने इसकी जानकारी एनएचएआई को दी है। जाजमऊ हाईवे से लखनऊ-कानपुर के बीच रोजाना करीब दो लाख से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। ऐेसे में कभी-कभी वाहनों का लोड बढ़ जाता है। बुधवार सुबह कल्लू पुरवा मोड़ के पास सड़क के किनारे का हिस्सा धंस गया, जिससे गहरा गड्ढा हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को आधी रात के बाद एक ट्राला यहां कुछ देर के लिए खड़ा रहा, उसके जाने के बाद सड़क धंस गई। वहीं, सड़क धंसने से रास्ता संकरा होने से दिन भर वाहन रेंगते हुए निकले। पुलिस ने बताया कि इसकी सूचना एनएचएआई को देकर जल्द मरम्मत कराने को कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें