बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजलीघर के आगे नाले पुलिया के चौड़ीकरण के लिए निकाली गई मिट्टी के चोरी की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से दिखाई। खबर चलने के बाद मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचे और जांच की। जांच में लेखपाल मोहित सचान ने ग्राम समाज की जमीन पर भी अवैध खनन पाया। लेखपाल ने मिट्टी चोरी और ग्राम समाज की जमीन पर हुए अवैध खनन की वीडियोग्राफी की।