लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शनिवार को दोपहर गंगाघाट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की। कहा कि इस योजना का काम दिसंबर 2026 में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेल गंगा पुल के डाउन रेल लाइन के मरम्मत का काम अब नवंबर की जगह जनवरी में शुरू होगा। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा दोपहर 2:20 बजे स्पेशल सैलून से अचानक गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे। इससे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ, जीआरपी के अलावा रेल स्टॉफ में हड़कंप मच गया।