फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर के बकेवर से लापता युवक की हत्या कर फेंके गए शव के अवशेष बरामद

Shikha Pandey Updated Sun, 31 May 2026 09:49 PM IST

फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना पुलिस ने रविवार को रेउना थाना क्षेत्र में आरोपी की निशानदेही में हत्याकर जलाए गए शव के अवशेष बरामद किया है। युवक की हत्या का मामला बकेवर थाने में 30 मई को हमीरपुर जनपद निवासी पति पत्नी के विरुद्ध दर्ज किया गया था। रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी विजय निषाद को आरोपियों कामता निषाद व उसकी पत्नी किरण ने आठ मई को अपने घर हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के मनकी खुर्द बुलाकर उसकी हत्या अपने घर के अंदर कर दी थी। उसके बाद शव को ले जाकर यमुना नदी के दूसरी तरफ रेउना थाना क्षेत्र के तहरापुर गुरैया के जंगल में झाडियों में छिपाकर उसमें आग लगा दी थी। बताया कि बकेवर पुलिस ने आरोपी कामता निषाद की निशानदेही में विजय निषाद के शव के अवशेष बरामद किए हैं। मौके पर फारेन्सिक टीम को बुलाकर जांच के बाद थाना रेउना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें