फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बम विस्फोट के बाद कानपुर में रेड अलर्ट जारी किया गया

शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Nov 2025 09:44 PM IST

श्रीनगर, अनंतनाग, फरीदाबाद, सहारनपुर में कुल 2900 किलो विस्फोटक मिलने और दिल्ली के लाल किले के पास बम विस्फोट होने के बाद कानपुर में सोमवार देर रात रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया। पुलिस, एलआईयू, इंटेलीजेंस, खुफिया विभाग ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मेट्रो स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। सभी एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और क्राइम ब्रांच की टीम ने संदिग्धों की छानबीन की। संवेदनशील क्षेत्रों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने जायजा लियाा। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से संदिग्धों पर नजर रखी गई। पुलिस के खबरी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने जम्मू कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर 15 दिनों तक अभियान चलाया, जिसमें आतंकी गुटों जैश ए मोहम्मद और अंसार गजवत उल हिंद से जुड़े मॉड्यूल का राजफाश किया। टीम ने तीन डॉक्टरों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर 2900 किलो विस्फोटक बरामद किया। उनकी निशानदेही पर देश के अलग अलग हिस्सों में छिपे स्लीपर सेल और दूसरे मॉड्यूल की तलाश शुरू हुई, लेकिन सोमवार देर शाम दिल्ली में लाल किले के पास बम विस्फोट हो गया। घटना में दस की मौत, जबकि कई लोग घायल हो गए। विस्फोट का पता चलते ही पुलिस कमिश्नर ने जिले में रेड अलर्ट घोषित कर दिया। थाने के साथ पुलिस लाइन के स्टाफ और पीएसी को संवेदनशील क्षेत्रों की जांच के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें