भीतरगांव इलाके के गोपालपुर गांव में उस वक्त कौतूहल का विषय बन गया जब ग्रामीणों को लगभग 5 किलो वजन का एक विशालकाय उल्लू मिला। दुर्लभ प्रजाति का दिखने वाला यह उल्लू गाँव के एक रिहायशी इलाके के पास बैठा पाया गया। गांव के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दी। विशालकाय आकार और अधिक वजन होने के कारण इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।