चकेरी रामादेवी (नौबस्ता रूट) में अवैध सब्जी मंडी और वाहन स्टैंड की अराजकता के विरोध में रविवार को पक्की दुकान संचालकों ने शटर गिराकर कई घंटे दुकानें बंद रखीं। इसके बाद पुलिस को दुकानों की चाबी सौंपने को कहा। यह मामला सोशल मीडिया से पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा। इसके बाद वहां डंडा पटकने चकेरी पुलिस पहुंची। फिर भी पुलिस के सामने मनमानी जारी रही ।