भीतरगांव-साढ़ मार्ग के बिरसिंहपुर गांव के पास रिंद नदी में बने पुल की रेलिंग दोनों तरफ जर्जर है। रेलिंग लगतार टूट रही हैं। जरा सी चूक होने पर वाहन, चालक और सवारी सीधे 40 फीट गहरी नदी में गोता लगाएंगे। इस मार्ग में रात दिन सैकड़ो की संख्या में वाहन निकलते रहते हैं। तकरीबन पांच दशक पुराना पुल अपनी मियाद पूरी कर चुका है।