फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज में डिवाइडर पर पालिका की ओर से लगवाई गई रेलिंग टूटी, हादसे का डर

पोनी रोड तिराहे से मरहला चौराहे के बीच करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे मार्ग के बीच डिवाइडर पर पालिका की ओर से लगवाई गई रेलिंग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में हादसे का डर बना रहता है। पोनी रोड तिराहा के दुर्गा मंदिर के निकट, सब्जी मंडी सुभाष नगर मोड़ के पास, कंचन नगर मोड़, अंबिकापुरम मोड़, आजाद नगर और मरहला चौराहा के निकट मार्ग पर डिवाइडर पर लगी रेलिंग टूटी है या फिर बाहर सड़क की ओर निकली है। इससे यदि कोई वाहन सवार टकराया तो उसकी जान पर बन आ सकती है। पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जहां-जहां भी ऐसा है वहां व्यवस्था ठीक कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें