फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल गंगा पुल: सवा घंटे का ब्लॉक लेकर डाली गई नई ओएचई केबल

रेलवे की कार्यदायी एजेंसी ने बुधवार को दोपहर सवा घंटे का ब्लॉक लेकर रेल गंगा पुल पर नई ओएचई केबल डालने का काम कराया। इस दौरान लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को मगरवारा व उसके पीछे के रेलवे स्टेशनों पर रोका गया, जिससे विलंब से गंतव्य तक पहुंची। दोपहर 12:35 से 1:50 बजे तक रेल गंगा पुल के अप रेल लाइन पर ब्लॉक लिया गया। मिशन रफ्तार के अंतर्गत रेलवे की कार्यदायी एजेंसी ने ब्लॉक लेकर नई ओएचई केबल डालने का काम कराया। ठेकेदार ने बताया कि बुधवार को आधे पुल तक ही कार्य हो सका है। फिर से ब्लॉक मिलने पर आगे का कार्य कराया जाएगा। इसके बाद मिशन रफ्तार के तहत ट्रेनों का आवागमन रेल गंगा पुल से हो सकेगा। ऐसे में लखनऊ-कानपुर के बीच ट्रेनों की गति 100 से 150 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। हालांकि अभी रेल गंगा पुल पर 75 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। वहीं ब्लॉक के कारण मगरवारा, उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन, सोनिक, अजगैन समेत पीछे के रेलवे स्टेशनों पर कई एक्सप्रेस और मालगाड़ियों को रोका गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें