फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पेट्रोल खत्म की अफवाह से पंप पर लगी लाइन, पंप संचालकों ने कहा- फ्यूल की कोई कमी नहीं

कानपुर में गुरुवार देर रात पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से कैंट, लालबंगला और चकेरी के पेट्रोल पंपों पर अफरातफरी मच गई। लोग गाड़ियों की टंकी पूरी कराने के लिए घंटों कतार में खड़े रहे। एलपीजी संकट के कारण पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका ने लोगों को भयभीत कर दिया। शाम होते-होते चकेरी के कई पंपों पर भीड़ जुटने लगी। बुधवार से सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज में पेट्रोल पंपों पर तेल की सीमा तय होने का दावा किया गया था। दक्षिण के कुछ पंपों के अस्थायी रूप से बंद होने का भी जिक्र था। पेट्रोल पंप संचालकों ने ईंधन की कोई कमी न होने की बात स्पष्ट की। एडीएम आपूर्ति राजेश कुमार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें