जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को शनिवार को सेन पश्चिम पारा में निर्माणाधीन थाना और आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। उन्हें निर्माण की गुणवत्ता खराब मिली। कई स्थानों पर बीम क्षतिग्रस्त पाई गई। निर्माण कार्य इंजीनियर के बजाय मिस्त्री के भरोसे होते मिला। डीएम ने निर्माण एजेंसी (यूपी कोका) के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के साथ एचबीटीयू से गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए हैं। बिधनू के सेन पश्चिम पारा में 8.5 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय परियोजना बनाई जा रही है। वहीं, थाने का निर्माण भी 17 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की निगरानी के लिए मौके पर कोई भी इंजीनियर मौजूद नहीं था।