फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बेपरवाह, भगवा रंग में लगाए जा रहे अवैध यूनिपोल

राजधानी मार्ग नवीन गंगापुल मोड़ से लेकर मरहला चौराहे के बीच बने रोड डिवाइडर में पहले से ही 16 अवैध यूनिपोल लगे है जिन्हें जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद भी अब तक नहीं हटाया गया। इसके बावजूद भगवा रंग में छह और नए पोल लगा दिए गए हैं। पुराने यूनिपोल में कई जर्जर अवस्था में है ऐसे में किसी रोज कोई बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही लाखों रुपये राजस्व की क्षति विभागों को हो रही है। जिसे ओर पीडब्लूडी बेपरवाह बना हुआ है। बता दें कि रोड डिवाइडर पर पांच साल पहले अवैध तरीके से बिना किसी एनओसी के यूनिपोल खड़े कर दिए गए जिनमें बड़ी होर्डिंग और बैनर लगा कर लाखों रुपये की कमाई पोल लगाने वालों द्वारा की गई। इसकी जानकारी डीएम गौरांग राठी को हुई तो उन्होंने नगर पालिका ईओ और पीडब्लूडी को जांच आदेश दिए जांच में सभी पोल अवैध निकले किसने लगाए यह तक विभागों को नहीं पता। पालिका ईओ ने पीडब्लूडी को पत्र जारी करते हुए यूनीपोल हटाने की बात कही। लेकिन पीडब्लूडी ने इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडे ने बताया कि वह अवैध यूनिपोल हटाए जाने के लिए पीडब्ल्यूडी को कई बार पत्र लिख चुके हैं। अब वह प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को पत्र भेज कर तत्काल कार्रवाई करने की मांग करेंगे। वहीं, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि जेई को भेजकर अवैध यूनिपोल के बारे में जानकारी एकत्र कर लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें