राठौर क्षत्रिय सभा की ओर से मारवाड़ी इंटर कॉलेज में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता सुनील राठौर ने की। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि समाज वही प्रगति करता है जो अपने पूर्वजों के पदचिह्नों पर चलकर उनके आदर्शों को अपनाता है। सभा के महामंत्री डॉ. नीरज राठौर ने दुर्गादास की मूर्ति शहर में उपयुक्त स्थान पर लगाने की मांग की। इस मौके पर राम किशन राठौर और स्व. रामचन्द्र राठौर वैद्यजी समेत प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।