मंडलीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 के परिणामों ने एक बार फिर ग्रामीण प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नौ मंडलों के बीच आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कक्षा 8 के छात्र प्रतीक यादव ने बाराबंकी जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल, बल्कि अपने पैतृक निवास का नाम भी रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए प्रतीक को गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने पुरस्कार स्वरूप उनके पिता को बाइक प्रदान दी। कक्षा आठ में पढ़ने वाले प्रतीक यादव के पिता आशुतोष यादव, मूल रूप से कानपुर जनपद के भीतरगांव ब्लॉक के पासीखेड़ा गाँव के निवासी हैं। वर्तमान में परिवार बाराबंकी में रह रहा है।