फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 माह से फरार म्यांमार के छह लोगों को पुलिस नहीं ढूंढ सकी

Shikha Pandey Updated Wed, 18 Mar 2026 10:47 PM IST

मनोहर नगर मोहल्ले के गंगा नदी के किनारे झोपड़ी बनाकर बिना भारतीय नागरिकता के म्यांमार देश के रहने वाले एक परिवार के 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने 21 मई 2025 में रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि छह आरोपी 10 माह से फरार चल रहे है। पुलिस इन्हें अभी तक नहीं ढूंढ सकी है। इनका पुलिस रिकार्ड में भी कोई अता-पता नहीं है। मनोहर नगर में जिन झोपड़ियों में यह रह रहे थे, वहां ताला लटका है। बताया जा रहा है कि इनका पता लगाने के लिए अब पुलिस के साथ इंटेलिजेंस को भी लगाया गया है। मालूम हो कि गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने 21 मई 2025 को मनोहर नगर मोहल्ले के गंगा नदी के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे म्यांमार देश के 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें मोहम्मद साहिल, अनवर, हवीबुल्ला, असमत, रोहिमा बेगम, याहियां, सिनवारा बेगम, जुनैद, अजीदा व नूरकायदा निवासी मोहल्ला सिद्दरफारा मोगंडो सिटी जिला बुसीडोंग म्यांमार थे। इनमें साहिल, अजीदा, सिनवारा बेगम, नूर कायदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। छह अन्य आरोपी अभी भी फरार है। इनका पुलिस कोई पता नहीं लगा सकी है। उधर, मामले की विवेचना कर रहे गंगा बैराज चौकी इंचार्ज मान सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए सूचना मिलने पर दबिश दी जा रही है। इसके लिए इंटेलीजेंस की टीम भी लगाई गईं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें