फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस पर फायर करने वाले दंपती को पुलिस ने भेजा जेल

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती आजाद नगर में सोमवार की देर रात दबिश देने गई पुलिस पर आरोपी युवक व उसकी पत्नी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किया था। पुलिस ने रात में ही दोनों को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को पति-पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया। वहीं, रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि मिश्रा कालोनी निवासी अमित त्रिवेदी व उनकी पत्नी नेहा त्रिवेदी ने कुछ महीने पहले आजाद नगर नई बस्ती में कानपुर निवासी रमा मिश्रा का मकान किराए पर लिया था। इस बीच अमित त्रिवेदी ने मकान पर कब्जा करने की नीयत से रमा मिश्रा पर तीन लाख रुपये की देनदारी दिखाकर मकान खरीदने लेने की बात कही। रमा मिश्रा ने बीते दिनों पर मकान पर कब्जा करने की तहरीर दी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें