कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के पेहवा गांव में 14 अप्रैल को होने वाली अंबेडकर जयंती को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी कर दी हैं। रविवार देर शाम साढ़ थाना पुलिस ने गांव का दौरा कर कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस बल ने गांव में रूट मार्च किया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। रूट मार्च के जरिए पुलिस ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।