फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लाठियां पटककर ई-रिक्शा व टेंपो हटाया, नो पार्किंग जोन में खड़े थे वाहन

गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पोनी रोड तिराहे पर नो पार्किंग जोन में खड़े ई-रिक्शा व टेंपो को लाठियां पटककर खदेड़ा। पुलिस की सख्ती देखकर ई-रिक्शा व टेंपो पुल मोड़ के पास बने पालिका के नवीन टेंपो अड्डा पहुंचे। इससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी। मालूम हो कि गुरुवार को अमर उजाला ने ठेका उठने के बाद भी शिफ्ट नहीं हुआ टेंपो अड्डा स्टैंड, पोनी तिराहे पर लग रहा जाम शीर्षक से प्रमुखता से छापा था। खबर को संज्ञान में लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोनी रोड तिराहा नो पार्किंग जोन घोषित है। इसके बावजूद यहां टेंपो और ई-रिक्शा खड़े हो रहे थे, जिन्हें हटाया गया और नवीन टेंपो अड़डा जाने को कहा गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभियान आगे भी चलेगा। इसके बाद भी यदि चालक नहीं माने तो वाहन चालान करने के साथ ही सीज किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें