शहर के कॉस्मोजिन लाउंज की दोनों ब्रांच में अवैध तरीके से शराब के साथ हुक्का बार चल रहा था। सोमवार को पुलिस, नार्कोटिक्स और आबकारी विभाग ने ग्वालटोली और साकेतनगर में छापेमारी कर शराब, हुक्का और उसमें परोसा जाने वाला पदार्थ बरामद किया है। कई संदिग्ध पदार्थ को जांच के लिए एफएसएल लैब भेजा गया है। साकेतनगर ब्रांच में शराब का लाइसेंस रविवार को समाप्त हो गया था, जबकि ग्वालटोली ब्रांच की रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस ने लाउंज संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवती संग छेड़छाड़, मारपीट और अधिक रुपये वसूलने के मामले में भी कार्रवाई हुई है।