बुद्ध वंदना, त्रिशरण पंचशील का किया पाठ (फोटो: टूडे इन सिटी।) कानपुर। बुद्ध विहार साधना केंद्र संस्थान की ओर से जूही बम्बुरिया स्थित केंद्र में भिक्षु महासंघ के अध्यक्ष भदंत दीपांकर महास्थिविर के सानिध्य में समारोह हुआ। इसमें उपासकों व उपासिकाओं ने बुद्ध वंदना और त्रिशरण पंचशील का पाठ किया। भदंत दीपांकर महास्थिविर ने बौद्ध संदेश की जानकारी दी। इसके बाद सामूहिक भोजन ग्रहण किया। वहीं, स्वरूपनगर स्थित उत्कर्ष अकादमी के एनेक्सी ऑडिटोरियम में व्याख्यान का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने त्रिविध बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव व भगवान बुद्ध के संदेशों की जानकारी दी।