पनकी में घर के बाहर खड़े युवक पर गोली चलाने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार देर रात 25 हजार के इनामी सागर ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुख्य आरोपी ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वारदात के दो दिन पहले पीड़ित ने साथियों के साथ मिलकर आरोपी को सचेंडी के एक रेस्टोरेंट में पीट दिया था। घर के बाहर खड़े गंगागंज निवासी राहुल सिंह चौहान पर इलाके के रहने वाले सागर ठाकुर ने साथियों के साथ तमंचे से गोली चला दी थी।