हिंदी के गौरव, देशभक्ति की ज्वाला और रिश्तों की कोमल भावनाओं ने रविवार को मर्चेंट चैंबर हाल को साहित्यिक रंगमंच में बदल दिया। मौका था अनमोलरत्न सेवा संस्थान के 31वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का। शुरुआत कविता पाठ से हुई। राष्ट्रीय कवि डॉ. राधेश्याम मिश्र ने हिंदी समस्त विश्व में सम्मान की भाषा सुनाकर माहौल को गर्व से भर दिया।