फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो साल तक किया शारीरिक शोषण, महिला डॉक्टर ने दर्ज कराई रिपोर्ट

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में तैनात सीनियर रेजिडेंट ने पढ़ाई करने के बहाने महिला डॉक्टर को अपने कमरे में बुलाकर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर मारपीट कर बुलंदशहर भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चकेरी क्षेत्र निवासी महिला डॉक्टर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। पीड़िता ने बताया कि करीब ढाई साल पहले उनकी मुलाकात बुलंदशहर खुर्जा निवासी ऑर्थो में तैनात डॉक्टर अभिषेक भास्कर से हुई थी। अभिषेक ने खुद को अविवाहित बताते हुए प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि दो साल पहले अभिषेक ने पढ़ाई के बहाने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें