फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: देशभक्ति के रंग में रंगा फूलबाग चौराहा, आईटीबीपी बैंड की धुनों से गूंजा शहर

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शहर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 32वीं वाहिनी के बैंड द्वारा फूलबाग चौराहे पर भव्य सांगीतिक प्रस्तुति दी गई। आईटीबीपी बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों ने फूलबाग चौराहे के माहौल को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया। बैंड की प्रस्तुति सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और देशभक्ति गीतों के साथ सुर में सुर मिलाते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी बैंड ने ‘मां तुझे सलाम’, ‘वंदे मातरम्’, ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वह भारत देश है मेरा’ तथा ‘ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी’ सहित विभिन्न देशभक्ति गीतों की मनमोहक सांगीतिक प्रस्तुतियां दीं। जैसे ही बैंड ने ‘मां तुझे सलाम’ और ‘वंदे मातरम्’ की धुन छेड़ी, पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें