फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज लगाए रहे लाइन, डाॅक्टरों के कमरे बंद, कई मरीज बिना उपचार लौटे

राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी अस्पताल का बुरा हाल है। जहां डाॅक्टरों की लेटलतीफी के कारण कई मरीज बिना उपचार कराए ही लौट गए। इसको लेकर पीएचसी में रहे मरीजों में रोष व्याप्त रहा। मंगलवार सुबह एक घंटे तक कोई भी डाॅक्टर न्यू पीएचसी नहीं पहुंचा। इससे मरीजों की लंबी लाइन डाॅक्टरों के कमरों के बाहर लगी रही लेकिन डाॅक्टरों का कमरा बंद रहने से मरीज बेहाल इधर-उधर भटकते रहे। बताया गया कि इसकी जानकारी जब पीएचसी प्रभारी को हुई तो वह खुद ओपीडी करने के लिए पहुंचे। मंगलवार सुबह 10 बजे तक दो दर्जन से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए अस्पताल में पहुंचे जहां डाॅक्टरों के कमरों में ताले लटके देख भटकते मरीज अस्पताल के मौजूद रहे अन्य मेडिकल स्टाफ से जानकारी करने लगे। कोई भी सटीक जानकारी नहीं दे सका। ऐसे में नाराज कई मरीज बिना उपचार कराए ही वापस घर को लौट गए। अस्पताल में रहे श्यामलाल, संजीव, पूजा, कमल, बीना देवी समेत अन्य ने बताया कि अक्सर अस्पताल में ऐसा ही होता है। मरीज उपचार के लिए भटकता रहता है और डाक्टर देरी से यहां पहुंचते है। कुछ बोलने पर शांत करा दिया जाता है। न्यू पीएचसी प्रभारी राजेश चंद्रा ने बताया कि वह बीमार हैं और अवकाश पर थे। जब जानकारी हुई तो वह खुद ओपीडी के लिए पहुंचे। बताया कि डाॅक्टर अक्षय और रश्मि को आना था लेकिन दोनों के न उपस्थित होने की बात कही गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें