नामांकन दाखिल करने के बाद समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी तीन बार सांसद रह चुकीं ऊषा वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलसूत्र की गारंटी वाले बयान पर बड़ा जवाब दिया। पत्रकारों के सवाल पर ऊषा वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान सुनकर हंसी आती है। जो एक मंगलसूत्र नहीं बचा पाए वह पूरे देश की महिलाओं के मंगलसूत्र बचाने की गारंटी कैसे ले सकते हैं। उनका इशारा यशोदा बेन की तरफ था, लेकिन उन्होंने यशोदा बेन का नाम नहीं लिया।