फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सावन के पहले सोमवार पर पांडू नगर मॉडल टाउन का शिव मंदिर भव्य सजावट से सजा

सावन के पहले सोमवार के अवसर पर पांडू नगर मॉडल टाउन स्थित शिव मंदिर को आकर्षक विद्युत झालरों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर की मनमोहक सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के सेवादार आनंद ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार किया जाता है। पहले सोमवार पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में भगवान शिव के दर्शन का अवसर मिल सके। पूरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें