फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरखों की अमानत बेहाल : रंगे-पुते कुएं प्यासे, जीर्णोद्धार के नाम पर सिर्फ लीपापोती

पुरखों की अमानत माने जाने वाले संरक्षित पुराने कुएं सरकारी उपेक्षा और कागजी विकास की भेंट चढ़ गई है। भीतरगांव ब्लॉक के विभिन्न गांवों में बने ऐतिहासिक कुएं आज पूरी तरह सूख चुके हैं। शासन द्वारा पिछले कई वर्षों से इनका जीर्णोद्धार कायाकल्प कराकर इन्हें पुनर्जीवित करने का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। हालात यह हैं कि 40-40 फीट गहरे कुओं की तली में पानी की एक बूंद तक नहीं बची है। शासन ने बजट तो जारी किया, लेकिन काम केवल कुओं की बाहरी दीवारों को रंगने और उन्हें खूबसूरत दिखाने तक ही सीमित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें