बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के नरसंहार पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में सरसैया घाट स्थित राम जानकी मंदिर से पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत के अध्यक्ष राजीव महाना ने कहा कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में बंगाल में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। बंगाल की स्थिति अत्यधिक चिंताजनक है। केंद्र सरकार से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। राजू पोरवाल, रामानंद महाराज, गोल्डन बाबा, जया दीदी, गोविन्ददास, साक्षी चेता, ओमेंद्र अवस्थी, विवेक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।