फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रीमद्भागवतकथा का आयोजन, संजय कृष्ण सलिल ने विचार व्यक्त किए

सभी ग्रंथ, पुराण व वेद यही बताते हैं कि हमारे जो भी ईष्ट हैं, उनकी उपासना करनी चाहिए। उपासना का अर्थ है कि हर परिस्थिति में आने बढ़ना। यह विचार वृंदावन धाम से आए संजय कृष्ण सलिल ने साकेतनगर स्थित एक होटल में श्रीमद्भागवतकथा में विचार व्यक्त किए। मंगलवार को कथा के तीसरे दिन उन्होंने कहा कि जब साधक सत्कर्म की ओर अग्रसर होता है तो अनेक विघ्न आते हैं जो हमें विचलित करते हैं। ऐसे समय में प्रभु हमारी सहायता के लिए संत-गुरु के रूप में आकर हमें परिस्थति से निपटने का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुनाई। इस दौरान काशीनाथ तुलस्यान, रोहित तुलस्यान, अविनाश खेमका, आनंद तुलस्यान, अनिल अग्रवाल, बालकृष्ण देवड़ा, अतुल अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें