महाराजपुर थानाक्षेत्र के मदारीखेड़ा गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में नौ झोपड़ियां जल गईं। ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित इरफान ने बताया कि एक झोपड़ी में आग लग गई थी। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक वह विकराल हो गई। इसकी चपेट में आने से पास में उनकी, रहमत, मुंशी, सरवर अली, कल्लू, इखलाक बानो, इदरीश, चांद मोहम्मद, सबिया की झोपड़ियां जल गईं। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जांच कराई जा रही है।