नारामऊ ब्लैक स्पाॅट पर बस और कार की भिड़ंत में दो शिक्षिकाओं समेत तीन लोगों की मौत के बाद आखिरकार एनएचएआई के अधिकारियों की नींद टूट गई। बुधवार सुबह पुलिस के साथ मौके पर एनएचएआई और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और सीमेंटेड ब्लॉक लगाकर कट को बंद कर दिया। अमर उजाला ने मंगलवार को नारामऊ कट पर हुए इस भीषण हादसे और कट के कारण अब तक 11 हादसों में 13 की मौत की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।