फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कानपुर पहुंचे

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम बुधवार को शहर पहुंचे। जाजमऊ चेकपोस्ट पर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। सचेंडी में ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने भी उनका स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से वार्ता में कहा कि योगी आदित्यनाथ घबरा गए हैं। वह न्यायालयों और संविधान पर भरोसा नहीं करते। उन्होंने पुलिस को हत्यारा बना दिया। गरीबों के घरों में बुलडोजर चला देते हैं। राम मंदिर में सालो से चोरी नहीं डकैती चल रही है। भाजपा आस्था का इस्तेमाल अपनी राजनीति के लिए करती है। उन्होंने चंपत राय की सुरक्षा पर निशाना भी साधा। रामादेवी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने और जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का भरोसा दिया। इस दौरान धर्मराज सिंह चौहान, अनुग्रह प्रताप सिंह चौहान भोले, अवनीश सलूजा, मालती सिंह चौहान व सुनील पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें