फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों से जगमगाया नमामि गंगे घाट, गंगा की महाआरती की

गंगा उत्सव के दाैरान मंगलवार को नमामि गंगे घाट और आनंद घाट दीपों से जगमगा उठे। बाद में मां गंगा की महाआरती की गई। कार्यक्रम वन विभाग की ओर से कराया गया था। इस दाैरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। छात्रों ने घाटों पर सुंदर रंगोलियां सजाई थीं। वाराणसी की तर्ज पर नमामि गंगे और आनंद घाट को सजाया गया। दोनों घाट दीपों से जगमग होने के बाद गंगा में 21 साै दीपों का दीपदान किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे, सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम गौरांग राठी, डीएफओ आरूषी, एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी और सीओ सिटी दीपक यादव ने एक साथ मां गंगा की महाआरती की। शंखनाद के साथ आवाहन किया गया। इस दाैरान सैकड़ों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। इस दाैरान सदर विधायक ने मां गंगा को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया। डीएफओ ने बताया कि छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजित किए। यहां नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडे, ईओ मुकेश कुमार मिश्रा, वन विभाग के एसडीओ संतोष कुमार, वन दरोगा केपी वर्मा, धीरज सिंह समेत सभासद मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें