कृपाधाम मंदिर फजलगंज में चल रही नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के अंतिम दिन शनिवार को आचार्य कृष्ण गोपाल महाराज ने युद्ध प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम इसलिए विजयी हुए क्योंकि उनके साथ उनका भाई था जबकि रावण इसलिए हारा क्योंकि उसने अपने भाई को त्याग दिया। जिस परिवार में भाई-भाई एकजुट होकर रहते हैं वहां सफलता निश्चित होती है। रावण के अंत के बाद राम, सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान आते हैं रघुनंदन सजवा दो मंगल द्वार...और मंदिर में रहते हो भगवान, कभी बाहर भी आया जाया करो...जैसे भजनों पर भक्तों ने नृत्य किया। अंत में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर सुनील कपूर, सपना, श्रुति कपूर, आचार्य प्रमोद तिवारी, राजीव चतुर्वेदी, पंकज झा मौजूद रहे।