स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को नगर पालिका ने गाजे-बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। राजधानी मार्ग से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। देश भक्ति के गीतों की धुन पर लोग थिरके। पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय व ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत से लोगों से घरों की छतों पर तिरंगा लहराने की अपील की। तिरंगा यात्रा पालिका गेट से राजधानी मार्ग से ऋषिनगर से सब्जी मंडी, जगनीखेड़ा मोड़, गांधी नगर मोड़ होकर कोतवाली गंगाघाट पर पहुंचकर समाप्त हुई।